Haldwani News: हरेला पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पौधारोपण
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। हरेला पर्व के अवसर पर राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रानीबाग में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उषा त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान कलावती थापा ने चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण कर किया। डॉ. उषा त्रिपाठी ने औषधीय पौधों के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए लोगों से योग और आयुर्वेद को अपनाने की अपील की। इस दौरान अस्पताल की ओर से आंवला, नींबू, जामुन, बेल, तेजपत्ता, कड़ीपत्ता, तिमूर और दाड़िम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी प्रदीप कुमार, योग अनुदेशिका इंदू पनेरु, दीपक पांडे, प्रकाश बृजवासी, आशा भंडारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.