हल्द्वानी, नवम्बर 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी शहर के एक बड़े कारोबारी को कथित हनी ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की वसूली और संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला और उसके साथियों ने ब्लैकमेल कर कारोबारी से पांच करोड़ रुपये नकद, करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार प्लॉट, एक कार और एक बाइक ले ली। वर्ष 2015-16 से शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला 11 नवंबर 2026 तक जारी रहा। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात मामले में मुख्य आरोपी महिला समेत पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भोटिया पड़ाव निवासी कारोबारी सुभाष चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वर्ष 2015 में ज्योति सिंह नाम की एक महिला उनके लालकुंआ स्थित स्टोन क्रशन पहुंची और कोर्ट केस का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगी।...