Haldwani News: हड़ताल से लड़खड़ाया रोडवेज, कई रूट पर नहीं जा सकी बसें
हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कार्मिकों के कार्य बहिष्कार से सोमवार को परिवहन निगम की बस सेवा लड़खड़ा गई। कर्मचारियों की कमी के चलते लंबी दूरी के कई रूट पर बसों का संचालन नहीं हो सका। निर्धारित समय पर बसें उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बसें अपने तय समय से देरी से गंतव्य के लिए रवाना हुईं। छह सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज के कार्मिक लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। वेतन देने, नियमितीकरण, पुराने देयकों का भुगतान, बस बेड़ा बढ़ाने की मांगें शामिल हैं। मांगों का समाधान नहीं होने पर सोमवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की। इससे हल्द्वानी और काठगोदाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.