Haldwani News: सड़कों पर खतरा बनकर दौड़ रहे वाहन, टेल लाइट और रिफ्लेक्टर नदारद
हल्द्वानी, नवम्बर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सर्दियों के साथ कोहरा दस्तक दे चुका है, लेकिन सड़कों पर ऐसे भारी वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं, जिन्हें पीछे से देखने तक के लिए जरूरी टेल लाइट और रिफ्लेक्टर तक नहीं हैं। रोडवेज बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, भारी वाहनों से लेकर नगर निगम के कूड़ा वाहनों और जल संस्थान के टैंकरों तक में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी हो रही है। जिन विभागों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी है, उनके अपने वाहनों की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में है। कई वाहनों में पीछे की लाइटें खराब हैं तो कहीं रेडियम टेप और रिफ्लेक्टिव पट्टियां गायब हैं। इंडिकेटर टूटे होने के साथ फॉग लैंप भी नदारद हैं। रात में सड़क पर खड़े या धीमी गति से चल रहे ऐसे वाहन पीछे से आने वाले चालकों को समय रहते दिखाई नहीं देते। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह खतरा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.