Haldwani News: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी नारायणी देवी का निधन
हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जोगा सिंह की पत्नी एवं पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के सचिव देवेंद्र तोलिया की माता नारायणी देवी (84) का सोमवार सुबह हीरानगर स्थित आवास पर निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पहुंची, जहां पुत्र देवेंद्र तोलिया ने मुखाग्नि दी। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या, दर्जाधारी हुकुम सिंह कुंवर, एसडीएम मोनिका, तहसीलदार कुलदीप पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उनके पति जोगा सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। वर्ष 1993 में उनका निधन हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.