Haldwani News: स्वच्छता ही सेवा है अभियान का शुभारंभ
हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके बाद स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का शुभारंभ हुआ। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान का संकल्प एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव है। उन्होंने शहरवासियों से अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास सफाई रखने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, पार्षद सचिन तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, मदन फर्त्याल, राहत मसीह, सुनील चौधरी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: लता चौक पर विशेष सफाई के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.