Haldwani News: स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: रामनगर। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सोमवार को गठित पुलिस टीम ने आरोपी मोनिश पुत्र इदरिश निवासी मोहल्ला गुलरघट्टी रामनगर को मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला भवानीगंज मे नहर किनारे से 5.29 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई देवेन्द्र राजपूत, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.