हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम में जुटी ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली की वजह से नैनीताल जिले में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। विभागीय पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का आंकड़ा 4634 तक पहुंच गया है। वहीं सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सैकड़ों शिकायतें भी लंबित हैं। समय से शिकायत का निस्तारण नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतों का निस्तारण बिजली का बिलिंग सिस्टम बेहतर करने का दावा कर ऊर्जा निगम घरेलू और व्यवसायिक मीटर को बदल कर 2024 में स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किया। अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का लगातार विरोध किया जा रहा है। ऐसे में दो साल बाद भी मीटर बदलने की गति धीमी चल रही है। इसके लिए अब ऊर्जा निगम ने अभियंताओं और फील्ड स्टाफ की ड्यूट...