Haldwani News: स्मार्ट मीटर और लोड बढ़ाने के लिए ऊर्जा निगम ने भेजा पत्र
हल्द्वानी, अगस्त 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं के विरोध के बाद मंगलवार को ऊर्जा निगम ने बार एसोसिएशन के सचिव को पत्र भेजा है। अधिशासी अभियंता ने बार एसोसिएशन के सचिव को पत्र भेजकर स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए निर्धारित धनराशि जमा करने को कहा है। भेजे गए पत्र में शासन से मिले निर्देशों का हवाला दिया गया है। बीते सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए ऊर्जा निगम की टीम जजी परिसर में पहुंची थी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.