हल्द्वानी, अगस्त 18 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में जिला स्तरीय 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के दक्षता बैटरी, खेल स्किल और बॉडी मास इंडेक्स टेस्ट आयोजित किए गए। इसमें चयनित 49 बालकों और 84 बालिकाओं समेत 133 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षण के दौरान खिलाड़ियों की 800 मीटर दौड़, वर्टिकल जंप, शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग रन और मेडिसिन बॉल थ्रो की शारीरिक दक्षता का आंकलन किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...