Haldwani News: स्नैपचैट पर विज्ञापन क्लिक किया और खाते से साफ हो गए 85 हजार
हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर दिखने वाले विज्ञापनों पर बिना जांचे क्लिक करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका मामला गौलापार खेड़ा में सामने आया है। यहां स्नैपचैट पर एक विज्ञापन खोलने के बाद मोबाइल में डाउनलोड हुआ ऐप कुछ ही देर में स्क्रीन से गायब हो गया। इसके बाद पीड़ित के बैंक खाते से करीब 85 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। पीड़ित के मुताबिक बीते दिनों स्नैपचैट इस्तेमाल करते समय उन्हें एक विज्ञापन नजर आया था। विज्ञापन खोलने के बाद मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद यह ऐप फोन में कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद मोबाइल में परेशानी शुरू हो गई। कभी फोन हैंग होता तो कभी उसकी रफ्तार बेहद धीमी हो जाती। कई बार मोबाइल अपने आप बंद भी होने लगा। मोबाइल में चल रही इन दिक्कतों के बीच पीड़ित के बैंक खाते से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.