Haldwani News: स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा
हल्द्वानी, अगस्त 5 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। गौरव सेनानी बंगाल इंजीनियर संगठन हल्द्वानी की एक बैठक बुधवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुस्तकालय स्थित वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता, अध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी ने की। तय किया गया कि बंगाल इंजीनियर ग्रुप का स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान मोहन सिंह बिष्ट और कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से विचार हुई। बैठक में तेज सिंह राठौड़, दिनेश चंद लोहानी, शंकर सिंह बोरा, कृष्ण सिंह बिष्ट, डीके जोशी, दीवान सिंह नेगी, जगदीश चंद्र जोशी, कुंदन सिंह सामंत, हुकम सिंह राणा, दीपक सिंह कार्की सहित 40 सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.