Haldwani News: स्कूली बच्चियों से सरेराह छेड़खानी, तहरीर दी
हल्द्वानी, सितम्बर 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड में स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। रामपुर रोड निवासी तीन स्कूली बच्चियों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप है कि शोहदा पिछले कई दिनों से स्कूल आते-जाते समय बच्चियों का पीछा कर रहा था। वह उन पर भद्दी टिप्पणी कर धमकी भी दे रहा था। परेशान होकर बच्चियों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इससे आक्रोशित परिजनों ने पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा और विशाल शर्मा और स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंचकर आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। आरोपी की पहचान की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.