हल्द्वानी, सितम्बर 14 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। बरेली रोड पर चार दिन पहले लोडर वाहन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले स्कूटी सवार की मौत मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।10 सितंबर की रात मोतीनगर के पास चौराहे से कुछ दूरी पर हाईवे में कट पार करने के दौरान सामने से गलत दिशा में आ रहे एक लोडर वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में रहीम खान निवासी सुभाषनगर लालकुआं की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता याकूब अली ने तहरीर देकर कहा है कि लोडर वाहन चालक की लापरवाही के कारण उसके जवान बेटे की मौत हुई है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ह...