हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी पुलिस और एसओजी ने बड़ी मात्रा में स्मैक की बरामदगी की है। 121 ग्राम से अधिक स्मैक आरोपी के स्कूटी की डिग्गी से मिली। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार रात चेकिंग के दौरान अटल पार्क के पास से एक आरोपी को 121.95 ग्राम स्मैक और एक स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित आर्या निवासी बागजाला, गौलापार के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक किसी अंकित नाम के युवक से लेकर आया था। पुलिस गिरोह के नेटवर्क को तलाश कर रही है। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...