हल्द्वानी, जुलाई 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कभी शादी का सीजन सर्राफा बाजार की रौनक का प्रतीक माना जाता था, लेकिन इस बार तस्वीर बदली हुई है। बाजारों में पहले जैसी भीड़ नहीं है और दूल्हा-दुल्हन के लिए खरीदे जाने वाले आभूषण अब छोटे और हल्के हो गए हैं। लगातार सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। नतीजा यह है कि ग्राहक गहनों की संख्या कम करने के बजाय उनके वजन में कटौती कर रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अब लोग निवेश या दिखावे के बजाय जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी बताते हैं कि कुमाऊं में परंपरागत रूप से 22 कैरेट सोने के आभूषण ही खरीदे जाते हैं, लेकिन बीते दो वर्षों में कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के कारण ग्राहक पहले की तुलना में कम वजन के गहने बनवा रहे हैं।...