हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- Haldwani News: नैनीताल। डीएसए मैदान में चल रहे 43वें इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की 'ए' और 'बी' टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहला मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल 'ए' और बीएसएसवी ब्लू के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल 'ए' ने 2-1 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला सनवाल स्कूल ब्लू और सीआरएसटी के बीच हुआ। इस मैच में सीआरएसटी की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए सनवाल स्कूल ब्लू को 4-0 से हराया। तीसरा मैच सैनिक स्कूल घोड़ाखाल 'बी' और आचार्य नरेंद्र देव की टीम के बीच खेला गया। इसमें सैनिक स्कूल घोड़ाखाल 'बी' ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 7-0 की बड़ी जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...