हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। धौलादेवी विकासखंड के जिगौंलीतोली गांव में लिंक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर भोटिया पड़ाव निवासी समाजसेवी सीएम पांडेय ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि से राजकीय जूनियर हाईस्कूल किमड़ा तक जाने वाला पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। सैनिकों के परिवार और पूर्व सैनिक पांच वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने किमड़ा से काकड़कोट, शिवालय, सानड़ी, मरौड़खान होते हुए जिगौंलीतोली तक मोटर मार्ग बनाने की मांग की। इससे आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...