हल्द्वानी, अगस्त 1 -- Haldwani News: रामनगर। राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर में राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। इस सम्मान समारोह का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर के प्रांगण में किया गया। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रामनगर ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके अलावा नई खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी को भी स्मृति चिन्ह एवं परंपरागत कुमाउनी पिछोड़ा भेटकर उनका सम्मान करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी की ओर से भविष्य में सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद अजीम सैफी, ब्लॉक मंत्री अनिल कड़ाकोटी, मृदुल आर्य, अजय धस्माना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...