Haldwani News: सेंट लॉरेंस का वार्षिकोत्सव मनाया
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव 'कालचक्र फोर युगाज इन वन टाइम वॉर्टेक्स' सोमवार को श्याम गार्डन, देवलचौड़ में हुआ। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, पौराणिक गाथाओं, जीवन मूल्यों और आधुनिक भारत की उपलब्धियों को विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से जीवंत कर दिया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल और दर्जाधारी मोहन पाठक रहे। विद्यालय की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्या अनीता जोशी ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेलकूद और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय के प्रयासों को बताया। विद्यालय के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल जोशी व निदेशक सुनील जोशी ने तकनीक के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.