हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। इंद्रानगर क्षेत्र में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में बाधा, साइट इंजीनियर से मारपीट, मोबाइल छीनने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने मामला सामने आया है। ठेकेदार ने चार से पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।ठेकेदार उमाशंकर गिरी ने तहरीर में बताया कि वार्ड-31 स्थित पप्पू का बगीचा कब्रिस्तान गेट लिंक रोड पर 24 जुलाई को सीसी रोड निर्माण का कार्य चल रहा था। तभी कुछ लोगों ने भीड़ एकत्र कर निर्माण कार्य रुकवाया और माहौल तनावपूर्ण बना दिया। साइट इंजीनियर विनोद को गली में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई, दोनों हाथ मरोड़े गए, मोबाइल फोन छीन लिया। ठेकेदार ने कहा है कि इसी परियोजना के दौरान पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि मामले में जांच की जा रह...