Haldwani News: सीसीआरटी के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। डहरिया स्थित आनन्दा एकेडमी में मंगलवार को सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) नई दिल्ली के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी और दर्जाधारी मोहन पाठक ने दीप जलाकर उद्घाटन किया, जबकि अध्यक्षता निदेशक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने की। जिले के 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं के इस प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक हरीश सिंह मनराल और जिला समन्वयक डॉ. देवकीनंदन भट्ट के निर्देशन में डायट बागेश्वर के प्राचार्य रवि जोशी ने एनईपी-2020 की जानकारी दी। दिव्या पंत और भास्कर भौर्याल ने कला-शिल्प का प्रशिक्षण दिया। मौके पर पुष्पेश सांगा, गिरीश तिवारी, त्रिलोक बृजवासी, नमिता पाठक, निशा प्रभा चन्याल, सीमा मर्तोलिया और बबीता मेवाड़ी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.