Haldwani News: सीवर लाइन के लिए खोदी सड़कें ठीक करने की मांग
हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंद्रा नगर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की बदहाली को लेकर उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मेहबूब अली ने नाराजगी जताई है। सोमवार को जल निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप कर क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण करने की मांग की गई। आयोग सदस्य ने बताया कि वनभूलपुरा क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के लिए मुख्य मार्ग, संपर्क मार्ग और गलियों को खोदा गया है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को समतल नहीं किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र गड्ढों और मलबे में तब्दील हो गया है। कहा कि खराब सड़कों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इसके समाधान के लिए जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.