हल्द्वानी, जुलाई 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वार्ड 19 रामपुर रोड विष्णुपुरी मंदिर गली नंबर 10 को जल निगम ने सीवर डालने के नाम पर छह माह पहले खोदा था। लेकिन आज तक खोदी गली को ठीक नहीं किया गया है जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। मंगलवार को मामले में समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने कहा कि निगम अधिकारियों से कई बार कहने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जल ही गली को ठीक नहीं किया गया तो वह स्थानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...