हल्द्वानी, अक्टूबर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर वाहनों के दबाव के बीच सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) के जवानों रोहित सिंह और औसाफ अहमद ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। ऐसे में घायल युवक को समय से उपचार मिल सका। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय मुकेश बदानी पुत्र खीमानंद, निवासी हाटमल्ला, कोटाबाग के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों ने हादसे की जानकारी युवक के परिजनों को भी दी। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने सीपीयू जवानों की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...