Haldwani News: सीएम धामी के दौरे से पहले युवा कांग्रेस नेता नजरबंद
हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे से पहले विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू और पार्षद प्रीति आर्या को पुलिस ने शुक्रवार को उनके राजपुरा स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की भी हुई। हेमंत साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल सड़कों और स्मार्ट मीटर की समस्याओं से परेशान है। सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.