Haldwani News: सीआरपीएफ ने कैंप परिसर में चलाया सफाई अभियान
हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्पेशल कैंपेन के तहत शुक्रवार को ग्रुप केंद्र सीआपीएफ काठगोदाम के अधिकारियों व कार्मिकों की ओर से कैंप परिसर और बाईपास रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रुप केंद्र के अधिकारी उप कमांडेंट अजय प्रताप सिंह, उप कमांडेंट हरीश चंद्र मनोड़ी, सहायक कमांडेंट जोगेश कुमार, सहायक कमांडेंट राम सिंह एवं सहायक कमांडेंट बनवारी विश्वकर्मा सहित बल के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी कार्मिकों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सार्वजनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.