हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सिंथिया इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप कैंप का शैक्षिक भ्रमण किया। अर्धसैनिक बलों की कार्यप्रणाली, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व को जाना। कैंप में निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को क्वार्टर गार्ड, अधिकारियों के मेस व प्रशासनिक भवन का भ्रमण कराया। कैंप की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और जवानों के बीच आपसी सहयोग की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने ग्रुप कैंप के कमांडेंट लीलाधर महारानियां से भी मुलाकात की। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और देश की सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों की भूमिका के बारे में बताया। शिक्षक हरीश चंद्र जोशी, दीपा दरियाल, निकिता बोरा, भावना भंडारी और मुकुल किरौला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwa...