Haldwani News: सिद्धेश्वर मंदिर में रामलीला का शुभारंभ
हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। श्री सिद्धेश्वर महादेव रामलीला कमेटी की ओर से सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में रामलीला का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्री गणेश स्तुति और नारद मोह का मंचन किया गया। कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि 11 दिवसीय रामलीला का आयोजन 21 सितंबर तक किया जाएगा। 22 सितंबर को हवन-पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारे का आयोजन होगा। कमेटी संरक्षक राजेंद्र बिष्ट, विनोद जोशी, अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महामंत्री नित्यानंद जोशी, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सनवाल, मंत्री प्रकाश बेलवाल, उपाध्यक्ष बीएस कुलश्रेष्ठ, नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, मनोज पांडेय, गणेश जोशी, राजेंद्र सिंह नेगी, डायरेक्टर गिरीश परगांई आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: श्रीरामलीला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.