Haldwani News: सितंबर माह में हर न्याय पंचायत में लगेंगे जनसुविधा कल्याण शिविर
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम के तहत नैनीताल जिले की प्रत्येक न्याय पंचायत में जनसुविधा कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि ये शिविर तीन से 28 सितंबर तक लगाए जाएंगे। शिविरों में दिव्यांगजनों की आधार सीडिंग, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, एससीएसटी के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं समेत अन्य योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शिविरों में मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं और योजनाओं से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी ने जिले के लोगों से अपील की है कि अपनी न्याय पंचायत में आयोजित होने वाले जनसुविधा कल्याण शिविरों में अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.