हल्द्वानी, अक्टूबर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। संकल्प बैंक्वेट हॉल में दुर्गा पूजा की महादशमी बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पंडित मधुसूदन चक्रवर्ती के मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद हवन में आहुतियां अर्पित कर सुख, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। दोपहर में महिलाओं ने सिंदूर खेला की रस्म निभाई। मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाकर और सिंदूर लगाकर विदाई दी। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुखानी, कालू साईं और तिकोनिया होते हुए गौलाबैराज घाट पहुंची। यह भी पढ़ें- Roorki News: सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई,...