हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- Haldwani News: मोहन भट्ट हल्द्वानी। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग के जंगलों में साल के सैकड़ों पेड़ों को सुखा रहे रहस्यमयी कीड़ों की अब वैज्ञानिक जांच होगी। 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) ने वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी के वन संरक्षक को पत्र जारी कर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने और कीटों की पहचान कर जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कॉर्बेट से सटे जंगल में 'कीड़ों का कहर', साल के सैकड़ों पेड़ सूखेकीटों की पहचान के लिए वैज्ञानिक जांच अधिकारियों के अनुसार, यदि कीटों की प्रजाति और संक्रमण की प्रकृति को समझने में स्थानीय स्तर पर कठिनाई आई, तो देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्ट...