हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। धारी ब्लॉक की बबियाड ग्रामसभा में गैराखान-टपुवा-दुदुली मोटर मार्ग की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में एडीएम विवेक राय से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द सड़क की मरम्मत न होने पर धरना-प्रदर्शन और आत्मदाह को चेताया।उन्होंने बताया कि सड़क वर्षों से बदहाल है। कई बार शिकायतों और विरोध-प्रदर्शनों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क के शुरुआती हिस्से में भारी धंसाव होने से खाई जैसी स्थिति बन गई है। इससे कई ग्रामीणों के घर और खेत भी खतरे की जद में आ गए हैं। दुग्ध उत्पादकों और किसानों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। मंडी तक सामान पहुंचाने वाले वाहन और गैस की गाड़ियां मार्ग पर नहीं चढ़ पा रही हैं। आए दिन वाहन फं...