Haldwani News: सारथी फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों को बांटे छाते
हल्द्वानी, अगस्त 21 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। बरसात के मौसम को देखते हुए सारथी फाउंडेशन समिति ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बमोरी मल्ली में बच्चों को छाते बांटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष नवीन पंत ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. एससी टम्टा उपस्थित रहे। स्कूल के 42 छात्र-छात्राओं को छाते दिए गए। मुख्य अतिथि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समिति के प्रयासों को सराहा। प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित, अध्यापिका दीपा जोशी, संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश लोहनी, प्रदीप सबरवाल, जाकिर हुसैन, केतन जायसवाल, पूजा पंत, गीता बेलवाल, रंजना जोशी, बीना जोशी, संतोष गौड़ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.