Haldwani News: सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष
हल्द्वानी, जुलाई 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। दमुआढूंगा स्थित चंबल पुल के पास ज्ञान सिंह जीना बैंक्वेट हॉल में शनिवार को सत्य सनातन जन जागरण आध्यात्मिक अभियान के तहत सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय माहौल में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक पंकज खत्री एवं उनकी टीम ने किया, जो कई वर्षों से प्रत्येक शनिवार को सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर रही है। इस अवसर पर समाजसेवा एवं सूचना के अधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया को शॉल, स्मृति चिह्न और भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हेमंत गौनिया, प्रताप बिष्ट और कमला पंत सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.