Haldwani News: साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने स्कूल में दी कुर्सी-मेज
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने अग्रवाल ऑटोजोन के सहयोग से मंगलवार को गोविंद इंटर कॉलेज बेलपोखरा में बच्चों के लिए कुर्सी मेज उपलब्ध कराए। विद्यालय में पौधरोपण भी किया गया। समिति के अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि समिति समय-समय पर जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करती रहती है। विद्यालय प्रधानाचार्य इंदिरा जोशी ने समिति को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में समिति कोषाध्यक्ष गीता कार्की, उप सचिव रमेश चंद्र, लीला मनराल, कंचन शर्मा, ग्राम प्रधान राजरानी, मलकीत सिंह, कुंदन लाल शाह, रामदत्त बेलवाल, अंजलि गरजोला, मंजू अधिकारी, अरविंद कुमार, अभिषेक पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.