हल्द्वानी, अगस्त 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी। साथी संगठन की ओर से बुधवार को वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक पेड़ सौ-सौ वरदान थीम पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक पूरनचंद्र बवाड़ी ने पहला पौधा लगाकर किया। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. विकल बवाड़ी, शिक्षकों और कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने नाम से छायादार, फलदार, पुष्प एवं औषधीय पौधे रोपे। इस दौरान रेंजर (सेनि.) मदन सिंह बिष्ट, डॉ. आशुतोष पंत, डॉ. शिवदत्त तिवारी, संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला, महासचिव लक्ष्मण सिंह गौनिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...