हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कमलुवागांजा रोड पर सड़क हादसे में साइकिल सवा एक व्यक्ति घायल हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सोनू नाम की महिला ने बताया कि उनके पति मनीष किसी काम से 17 अक्तूबर की शाम लामाचौड़ की ओर साइकिल से जा रहे थे। तभी एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: अज्ञात कार चालक पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...