हल्द्वानी, अक्टूबर 18 -- Haldwani News: हल्द्वानी। श्री अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। सुबह अग्रसेन चौक पर माल्यार्पण और प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद 18 गोत्रों के प्रतीक स्वरूप 18 जोड़ों ने हवन-पूजन किया। शाम को बच्चों की चित्रकला, अग्रसेन प्रश्नोत्तरी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुईं। महिला समिति ने महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता पर आधारित प्रस्तुति दी। संचालन दीपिंका अग्रवाल और रीता अग्रवाल ने किया। दसवीं और बारहवीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व अग्रवाल महासभा उत्तराखंड के उपाध्यक्ष एवं कुमाऊं प्रभारी विजय भूषण गर्ग, सभा अध्यक्ष असीम सिंघल, संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने ...