Haldwani News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अग्रसेन जन्मोत्सव का समापन
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। श्री अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। सुबह अग्रसेन चौक पर माल्यार्पण और प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद 18 गोत्रों के प्रतीक स्वरूप 18 जोड़ों ने हवन-पूजन किया। शाम को बच्चों की चित्रकला, अग्रसेन प्रश्नोत्तरी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं हुईं। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और बेटियों व बुजुर्गों की सुरक्षा का संदेश दिया। महिला समिति ने महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता पर आधारित प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन दीपिंका अग्रवाल और रीता अग्रवाल ने किया। इस दौरान दसवीं और बारहवीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.