Haldwani News: सांसद भट्ट ने किया विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग का निरीक्षण
हल्द्वानी, जुलाई 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं विधानसभा के अंतर्गत गौलापार के ग्राम विजयपुर में प्रस्तावित विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और विकास संबंधी आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। निरीक्षण के बाद सांसद अजय भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग निर्माण कार्य में तेजी लाने और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.