Haldwani News: सांसद अजय भट्ट ने अवंतिका मंदिर में की पूजा-अर्चना
हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: लालकुआं। सांसद अजय भट्ट ने मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर पहुंचकर मां शीतला देवी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे ने भी मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। अभिनेता गुलशन पांडे के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। सांसद अजय भट्ट ने अखंड भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, मंदिर अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, पंडित चंद्रशेखर जोशी, कमलेश चंदोला, दीवान सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.