हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: लालकुआं। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट शनिवार शाम लालकुआं नगर पंचायत की ओर से बनाए गए दो भव्य प्रवेश द्वारों और नगर में लगाई गई तिरंगा लाइटों का विधिवत शुभारंभ करेंगे। सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने बताया कि सांसद अजय भट्ट शाम 6 बजे लालकुआं नगर के दोनों प्रवेश द्वारों पर नगर पंचायत द्वारा लगाए गए भव्य तोरण द्वारों और नगर की स्ट्रीट लाइटों में लगाई गई तिरंगा लाइटों का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर को आकर्षक रूप देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी करेंगे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: लालकुआं में तिरंगा यात्रा से गूंजा शहर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...