Haldwani News: सहालग के शुभ मुहूर्तों ने बढ़ाया कारोबार, महंगाई के बावजूद बाजार में रौनक
हल्द्वानी, नवम्बर 17 -- Haldwani News: पूनम मौर्या, हल्द्वानी। दीपावली के बाद बाजार में छाई मंदी को शादी के सीजन ने दूर कर दिया है। शुभ विवाह के मुहूर्त शुरू होते ही बाजार में शहनाइयों की गूंज के साथ खरीदारी का उत्साह भी बढ़ गया है। घरों में शादियों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और बाजार में दूल्हा-दुल्हन के परिधानों से लेकर गहने, फर्नीचर और सजावटी सामान तक की खरीदारी हो रही है। हालांकि, इस बार महंगाई ने शादी का बजट बढ़ा दिया है। मुकुट, जयमाला, लहंगा और शेरवानी के दामों में 10 से 30 फीसदी तक उछाल आया है। वहीं, सजावटी सामान भी 10 से 20 फीसदी तक महंगा हुआ है। इसके बावजूद लोग खरीदारी में पीछे नहीं हट रहे हैं।
शादी के सीजन में बाजार की रौनक रेलवे बाजार स्थित फर्नीचर कारोबारी मोहित जैन ने बताया कि फर्नीचर के दामों में करीब 30 फीसदी तक बढ़ोतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.