Haldwani News: सविता और अलका बनीं तीज क्वीन
हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से गुरुवार को हरियाली तीज महोत्सव होटल प्राईड बिजनोटल में धूमधाम से मनाया गया। मंडल की अध्यक्ष सुजाता माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में तीज क्वीन का खिताब सविता लाहोटी और अलका माहेश्वरी के नाम हुआ। खेलों में सोनम माहेश्वरी प्रथम, सुकृति माहेश्वरी द्वितीय और आकांक्षा माहेश्वरी तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि वैश्य महिला समिति की अध्यक्षा राशि जैन, संरक्षिका सविता लाहोटी, महामंत्री रश्मि गुप्ता, वैश्य महिला समिति की कोषाध्यक्ष ज्योति देवल, कोषाध्यक्ष सोनम माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.