Haldwani News: सरिया से छोटे भाई पर हमला, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, अगस्त 19 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में बरेली रोड स्थित खान बिल्डिंग के पास पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपने सगे छोटे भाई पर सरिया से हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़ित आलिम खान ने बताया कि 18 अगस्त की दोपहर वह जब वह अपने घर से बाइक पर काम के लिए निकल रहे थे, तभी उनके भाई कासिब खान ने दुकान से सरिया लाकर उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने सरिया से सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे आलिम का बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर पत्नी और आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने से उनकी जान बची। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.