हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को शहर के विभिन्न सरकारी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और निजी संस्थानों में पूजा-अर्चना की गई। सुबह विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर कल-कारखानों, मशीनों और उपकरणों की आरती की गई। मान्यता है कि विश्वकर्मा पूजा से उद्योग-धंधों में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मशीनों की क्षति से बचाव होता है। वहीं, कुमाऊं में पशुधन से जुड़ा पारंपरिक लोकपर्व खतड़ूवा भी मनाया गया। इस दिन गाय-बैल समेत पशुओं की पूजा और सेवा की जाती है। आईटीआई गौलापार में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंतीहल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं गौलापार में विश्वकर्मा जयंती का पर्व मनाया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: विश्वकर्मा दिवस पर गूंजे मंत्र, मशीनों-औजारों की प...