Haldwani News: समिति ने आंगनबाड़ी केंद्रों को दिए वाटर फिल्टर और अलमारी
हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने अग्रवाल ऑटोजोन के सहयोग से गुरुवार को 10 आंगनबाड़ी केंद्रों में वाटर फिल्टर और अलमारी वितरित की। किशनपुर शकुलिया-2, खड़गपुर-2, मोतीनगर, गंगापुर, हरिपुर तुलाराम, हरिपुर पूर्णानंद, टैड़ा गज्जर, हरिपुर बच्ची, हाथीखाल-2 और अर्जुनपुर आंगनबाड़ी केंद्रों को यह सामग्री उपलब्ध कराई गई। अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि समिति समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता रहती है। आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। सचिव हेमा मेलकानी, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, उपसचिव रमेश चन्द्र, कंचन शर्मा, हेमा चिलवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सीएसआर पहल के तहत सहसपुर में तीन स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.