हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। समाजसेवी हेमंत सिंह गोनिया की टीम ने शुक्रवार को फतेहपुर स्थित सेवालय संस्था में दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाई। बच्चों के साथ खुशियां बांटीं, दीप जलाए, पटाखे फोड़े और मिठाइयां वितरित कीं। आश्रम को आटा, दाल, चावल, चीनी, चायपत्ती, मिठाई, कपड़े, तौलिये, खिलौने, पूजा सामग्री और दीपावली से जुड़ा अन्य जरूरी सामान भेंट किया गया। आर्थिक मदद भी दी। सेवालय अध्यक्ष रोहित जोशी, वंश गोनिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jhansi News: झुग्गी बस्ती के बच्चों संग बांटी खुशियां यह भी पढ़ें- Dhanbad News: शक्ति समर्पण फाउंडेशन ने विशेष बच्चों संग मनाया दीपोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...