हल्द्वानी, नवम्बर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित समता योग आश्रम में शुक्रवार को 67वें वार्षिक समता सत्संग सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। संगत समतावाद की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में उत्तराखंड समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जगाधरी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान संतगुरुदेव महात्मा मंगतराम महाराज की शिक्षाओं और आध्यात्मिक विचारधारा को याद किया गया। शुक्रवार सुबह समता सत्संग का आयोजन हुआ। इसके बाद दोपहर महिला सत्संग हुआ। शाम सात से रात नौ बजे तक पुनः समता सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रेम, सेवा, मानवता, सद्भाव और समानता का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने महात्मा मंगतराम महाराज की शिक्षाओं को आत्मसात करने और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...